शबनम फूल
सितारे लिखना |
सागर लहर
किनारे लिखना ||
शीशे
की तासीर थी जिनकी |
तिड़के
सपने सारे लिखना ||
जीवन
के हमजोली थे जो |
आब-ओ-हवा-अंगारे
लिखना ||
जहां
भरी थी तेरी झोलियां |
वे सब
नाम द्वारे लिखना ||
जहन
में दर्ज है जो हर्फों जैसे |
बिछुड़े
वो सब प्यारे लिखना ||
दिल कि लगी बुझाते कागद |
कर लिये कितने कारे लिखना ||
ताल-तलैया
सागर लिखना |
पानी
मीठे खारे लिखना ||
अशोक
दर्द
No comments:
Post a Comment